Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस से इस्तीफा से देकर BJP में शामिल हुईं खुशबू सुंदर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 12 अक्टूबर।

कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कुछ ही घंटे बाद तमिल की मशहूर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने उन्हें बीजेपी में शामिल कराया. खुशबू सुंदर ने दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली. इससे पहले उन्होंने सोमवार सुबह सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया था.

डीएमके छोड़ 2014 में कांग्रेस में हुई थीं शामिल
लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री खुशबू सुंदर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को भेजा. कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह डीएमक में थीं. खुशबू ने कहा, “पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर कुछ लोग हैं जिनका जमीनी स्तर पर कोई संपर्क या सार्वजनिक पहचान नहीं है, वो अपनी बात थोप रहे हैं और मेरे जैसे लोग जो पार्टी के लिये गंभीरता से काम करना चाहते हैं, उन्हें पीछे किया जा रहा है और दबाया जा रहा है.”

कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रणव झा ने एक बयान में कहा, “खुशबू सुंदर को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है.” अभिनेत्री ने कहा कि लंबे समय तक व्यापक ‘विचार प्रक्रिया’ के बाद उन्होंने कांग्रेस से अपने रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है.

Exit mobile version