Site icon Samagra Bharat News website

सोमवार व्रत करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।

हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ का स्थान बेहद खास है, हर सोमवार को भक्त उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है की अगर आप इस दिन सच्चे दिल से भगवान शिव की पूजा करेंगे तो भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना को पूरा करेंगे। इस दिन शादी शादीशुदा जोड़े अगर मंदिर जाकर पूजा करते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन बेहद अच्छा और सुखमय होता है।
सोमवार को भगवान शिव का दिन और सोम यानी चंद्रमा का दिन, तो इस दिन सुबह उठकर आप भगवान शिव के दर्शन कर शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ कर सकते हैं। उनके पूजा में किसी तरह की गलती भोले नाथ को पंसद नहीं आती है, इसलिए जब आप उनका ध्यान करें या उनकी पूजा करें तो कुछ चीजों का ध्यान करें-

1. भगवान शिव को केतली का फूल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें तुलसी के पत्ते या फिर शंख से जल भी नहीं चढ़ाया जाता है। तिल का भी प्रयोग आप शिव जी की पूजा में ना करें। तिल केवल भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। ध्यान रहे की भगवान को हल्दी औऱ कुमकुम नहीं चढ़ाए। पुराना या बासी फूल भगवान को अर्पित ना करें।

2. अगर आप भोले नाथ की पूजा कर रहे हैं तो ध्यान रखें की जब आप उन्हें चावल अर्पित करें तो चावल के दाने टूटे हुए नहीं होने चाहिए। शिव जी को नारियल भी बेहद पसंद है तो आप उन्हें नारियल चढ़ा सकते हैं। पूजा करते वक्त कभी काले वस्त्र धारण ना करें, अगर आपके पास हरा रंग का वस्त्र है तो आप उसे पहनकर पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा केसरिया,पीला,लाल और सफेद वस्त्र भी आप धारण कर सकते हैं।

3. भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाएं और शिवलिंग को अर्पित करें। सोमवार के सुबह किसी भी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, यह दूध किसी तांबे के बर्तन में होना चाहिए। ‘ॐ नमो धनदाय स्वाहा’ किसी शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का 11 माला जप करें, इस मंत्र का जप करने से धन में वृद्धि होती है।

Exit mobile version