Site icon Samagra Bharat News website

कुपवाडा में SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर,12 अकटूबर।
जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हंदवाड़ा इलाके में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एसएसबी के शिविर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अर्द्धसैनिक बल के जवान शिविर में पहुंचे तो वहां एक जवान को खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ पाया।

जवान की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, अभी यह स्पप्ट नहीं हो पाया कि जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसके बारे में पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है, जिन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि सभी कानूनी और मेडिकल औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जवान के शव को उसके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार के लिए भेजा जाएगा।

Exit mobile version