Site icon Samagra Bharat News website

खुद को सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानते हैं टाइगर श्राफ

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,12 अक्टूबर।

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्राफ खुद को अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीर साझा करके टाइगर हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के बारे में खुलासा किया। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उनका तीन रूप एक साथ दिखाई दे रहा है। क्लिप में टाइगर खुद से फाइट लेते दिखाई दे रहे हैं।

टाइगर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरा सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी। हैशटैग आप बनाम आप। टाइगर ने हाल ही में अपना पहला सिंगल ट्रैक ‘अनबिलिवेबल’ लॉन्च किया था।”

Exit mobile version