Site icon Samagra Bharat News website

नीतीश सरकार में मंत्री रहे विनोद सिंह का निधन!

समग्र समाचार सेवा
पटना,12 अक्टूबर।

नीतीश कैबिनेट के मंत्री व कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह का आज नई दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्तपताल में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। विनोद कुमार सिंह ब्रेन हेमरेज के बाद कोमा में चले गए थे। डाक्टर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे थे मगर बचा नही सके।

बता दें कि विनोद सिंह को 14 अगस्त की रात ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्हें पहले कटिहार के अस्पताल में ले जाया गया। 16 अगस्त को पटना के रूबन अस्पताल में भर्ती किया गया था। मगर हालत बिगड़ने पर 17 अगस्त को एयर एंबुलेस से दिल्ली लाया गया। वहां से मेदांता में भर्ती किया गया था। उनकी हालत लगातार खराब बनी हुई थी। पहले उन्हें आइसीयू में रखा गया, कुछ दिन बाद जब स्थित में सुधार दिखा तो प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। इधर दो तीन दिन से उनकी हालत खराब होने लगी थी। जिसके चलते उन्हें फिर आइसीसू में रखा गया गया था।

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने ट्वीट कर विनोद सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि बिहार सरकार के मंत्री व प्राणपुर के विधायक विनोद कुमार सिंह जी के निधन की खबर व्यथित कर देने वाली है। पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के विकास के लिए उनके द्वारा किये गए काम हमेशा याद किये जायेंगे। उन्‍हें नमन।

Exit mobile version