Site icon Samagra Bharat News website

बक्सर में महिला के साथ गैंगरेप, उसके पांच साल के बेटे भी हत्या

समग्र समाचार सेवा
बक्सर, 12 अक्टूबर।
बिहार के बक्सर के मुरार थाना क्षेत्र से रविवार को एक महादलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरिंदो ने महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके 5 साल के बेटे की हत्या कर उसे महिला की साड़ी से बांध कर दोनों को झाड़ियों में फेंक दिया। घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब बेसुध पड़ी महिला को देखा तो मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी, बाद मामले महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध हालत में महिला को कब्जे में लिया और होश में आने के बाद उससे पूछताछ भी की। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।
डुमराव डीएसपी केके सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है, जिसमें पीड़िता ने 2 लोगों को नामजद करते हुए रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए बक्सर रेफर किया गया है। वहीं बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की जानकारी मिलेगी। मामले में दो अभियुक्तों में से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Exit mobile version