Site icon Samagra Bharat News website

गोंडा में तीन दलित बेटियों पर सोते समय फेंका गया तेजाब!

समग्र समाचार सेवा
गोंडा, 13 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश में बेटी तथा बच्चियों के साथ हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गोंडा का है जहां सोमवार रात सोते समय तीन दलित बेटियों पर तेजाब फेंका गया। तीनों झुलस गई हैं, इनमें एक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल अभी तक एसिड फेंकने का कारण पता नही चल सका है।

गोंडा में यह मामला परसपुर क्षेत्र के पसका गांव का है। जहां के रामअवतार की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंका गया है। इन तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रह रही है।

रामअवतार की तीनों बेटियां- 17 वर्षीया बेटी काजल, महिमा(12 वर्ष) तथा आठ वर्षीय सोनम छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया। रात ढाई बजे के करीब बड़ी बेटी खुशबू चिल्लाते हुए नीचे उतरी और रामऔतार से लिपट गई। इसके बाद दोनों भी चिल्लाते हुए नीचे उतरी। इनमें काजल का चेहरा और अन्य दोनों के हाथ झुलस गए थे। इनको लेकर परिवारीजन गोंडा जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां काजल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पसका चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई जगह पर तलाश जारी है। इसके साथ ही हाल के दिनों में जहां-जहां से तेजाब खरीदा गया है, वहां की भी पड़ताल हो रही है।

Exit mobile version