Site icon Samagra Bharat News website

सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट कल प्रातः11 बजे, श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन जमा करेंगे……

समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 13 अक्टूबर 2020।

भारतीय जनता पार्टी सांवेर उपचुनाव, वार रूम- मीडिया सेंटर, प्रभारी वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, गोविंद मालू एवं उमेश शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट कल 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में सभी भाजपा वरिष्ठ नेताओं के साथ बाजार चौक सांवेर से तहसील कार्यालय सांवेर में नामांकन जमा करने के लिए जायेंगे।
आपने बताया कि श्री सिलावट नामांकन जमा करने से पूर्व बाजार चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचेंगे।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, चुनाव प्रभारी विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा, बाबूसिंह रघुवंशी, सत्यनारायण सत्तन,विष्णु प्रसाद शुक्ला,गोविंद मालू, उमेश शर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, सहित सभी नगर पदाधिकारी व बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता श्री सिलावट के साथ उपस्थित रहेंगे।
देवकीनंदन तिवारी
मीडिया प्रभारी इंदौर

Exit mobile version