Site icon Samagra Bharat News website

MSP नही हटाई जाएगी, मंडी जिस तरह है उसी तरह ही काम करेगी- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी

समग्र समाचार सेवा
अमृतसर,13 अक्टूबर।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने आज पत्रकारों के साथ बातचीत की, उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा कृषि बिलों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल संबंधी केंद्र सरकार किसानों के साथ सीधी वार्ता के लिए तैयार है। हरदीप पुरी ने कहा कि झूठ बोला गया कि एमएसपी ख़त्म हो जाएगी, मंडियां बंद हो जाएँगी, किसानों की ज़मीन उद्योगपति हड़प लेंगे। पुरी के ने कहा कि किसानों को विश्वास दिलाने के लिए संसद में कृषि मंत्री ने भी बोला कि सरकार एमएसपी नहीं हटाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आश्वासन दिया।

हम पंजाब के किसानों को भरोसा दिलाते हैं कि न तो MSP हटाई जाएगी, मंडी जिस तरह है उसी तरह ही काम करेगी। मंडी की आमदनी पर भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। किसान की ज़मीन ना खरीदी जा सकती है, ना गिरवी रखी जा सकती है और ना उससे कोई वसूली की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के जागरूक, समझदार और मेहनती किसान विपक्ष के झूठ को टिकने नहीं देंगे। हरदीप पुरी ने तरनतारन और अमृतसर में मीडिया सदस्यों को संबोधित किया और कृषि बिल से किसानों के जीवन में आने वाली उन्नति पर चर्चा की।

ज्ञात हो कि पंजाब में नए कृषि कानूनों के विरोध को शांत करने तथा किसानों की आशंकाओं को दूर करने के लिए केन्द से आठ मंत्री पंजाब के अलग -अलग स्थानों पर आज से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। 20 अक्तूबर तक इन रैलियों को केन्द्रीय मंत्री संबोधित करेंगे।

Exit mobile version