Site icon Samagra Bharat News website

SBI की ऑनलाइन सर्विस हुई ठप, बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी

सगम्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर।
देश के बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं आज ठप हो गई हैं। बैंक ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी। हालांकि, बैंक के एटीएम और पीओएस मशीनें काम कर रही हैं।

बैंक ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ बनें रहें। जल्द ही सामान्य सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। बैंक ने बताया कि कनेक्टिविटी के कारण ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज को इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version