Samagra Bharat News website

जानी मानी टैरो कार्ड रीडर अलंकृता मानवी को मिला डॉ सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय सम्मान

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली,14 अक्टूबर।

जानी मानी टैरो कार्ड रीडर अलंकृता मानवी को भारत कोकिला डॉ सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 2020 से सम्मानित किया गया है। नोएडा के फिल्म सिटी स्थित एशियन अकेडमी ऑफ आर्टस के छठे ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल के अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ संदीप मारवाह एवं आईसीएमआई (ICMI) के जनरल सेक्रेटरी (General secretary) अशोक त्यागी की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए देश- विदेश से कई मेहमानों ने ऑनलाइन योगदान दिया।

ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ संदीप मारवाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोशल वर्कर अलंकृता मानवी नये भारत के निर्माण में महिलाएं अपनी भागीदारी बखूबी निभा रही हैं। उनकी स्थिति बेहतर हो रही है। आज एक सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी है। ये तभी संभव हो रहा है, जब समाज अपना नजरिया बदल रहा है।

Exit mobile version