समग्र समाचार सेवा
पटना, 14अक्टूबर।
बिहार में चुनाव की तिथियां जैसे जैसे पास आ रही है, चुनाव प्रचार और तेज होता दिख रहा है। आज मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार चार जनसभाओं के साथ अपनी एक्चुअल रैलियों की शुरुआत की है। नीतीश कुमार की जनसभाएं बांका के अमरपुर, भागलपुर के सुल्तानगंज, मुंगेर के तारापुर मे हो चुकी है। इसके बाद अब वे पटना के मोकामा में जनसभा करने जा रहे हैं। उधर, राष्ट्रीय जनता दल के नेता व महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से हाजीपुर में नामांकन दाखिल कर दिया है।
आज दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में दूसरे व तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए जाएंगे।
मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव, तेजस्वी ने राघोपुर से किया नॉमिनेशन

