Site icon Samagra Bharat News website

मिड सीजन विंडो में किसी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं करेगी CSK-सीईओ कासी विश्वनाथन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर।

13 अक्टूबर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन की मिड सीजन ट्रांसफर विंडो खुलने के बाद से अटकलें लगाई जा रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम सुरेश रैना की जगह लेने के लिए किसी भारतीय बल्लेबाज को स्क्वाड में शामिल करने के लिए अपने एक खिलाड़ी को ट्रेड करेगा लेकिन टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने इसे खारिंज करते हुए कहा कि सीएसके ने कभी भी मिड सीजन विंडो में खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया और ईमानदारी से कहूं तो हमने अभी तक इसके नियम भी नहीं पढ़े हैं। हम किसी खिलाड़ी की तरफ नहीं देख रहे हैं।
इसके आगे सीईओ ने यह भी कहा कि पिछले सीजन चेन्नई के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज इमरान ताहिर जल्द प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं। हमारे सामने जैसे हालात हैं, टीम कॉम्बिनेशन में दो विदेशी बल्लेबाज और दो सीम ऑलराउंडर्स की जगह है। लेकिन जब टूर्नामेंट के दूसरे हिस्सा में विकेट टर्न होगा तो वो टीम में जरूर आएगा। आपके सामने चार विदेशी खिलाड़ी वाला नियम है इसलिए आपको हालात के हिसाब से योजना बनानी होती है।

Exit mobile version