Site icon Samagra Bharat News website

शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़, दो आतंकी का सफाया

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर,14 अक्टूबर।
शोपियां जिले के चकुरा इलाके में फिर से मुठभेड़ शुरू हो चुका है। यहां आतंकी मारे गए। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को चकुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे।

Exit mobile version