Site icon Samagra Bharat News website

दुनिया के मशहूर फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को हुआ कोरोना!

समग्र समाचार सेवा
मैड्रिड,14 अक्टूबर।

फुटबाल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण से रिहा कर दिया गया था, इसलिए वह स्वीडन के खिलाफ नहीं खेलेंगे। रोनाल्डो को अब 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।

Exit mobile version