Site icon Samagra Bharat News website

जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे अभिनेता फराज खान, सलमान ने चुकाए सारे हॉस्पिटल बिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,15 अक्टूबर।

बीते दिन फराज के बारे में जानकारी सामने आने पर, अभिनेत्री और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने फराज खान के लिए ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उनकी मदद करने को कहा गया था. लेकिन अब
‘मेहंदी’ और ‘फरेब’ जैसी फिल्मों के अभिनेता फराज खान बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। फराज के फैमिली मेंबर्स फहाद अबाउशर और अहमद शमून ने एक फंड-राइजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।
उन्होंने लिखा- मेरा प्रिय भाई, दोस्त और प्यारा कलाकार आज जिंदगी की कगार पर है। उन्होंने अपने कई साल कला जगत को दिए हैं और कैमरे के सामने अपना बेस्ट दिया है। लेकिन आज जीवित रहने के लिए उन्हें मदद की जरूरत है। कृपया फराज को उनकी इलाज की जरूरत के लिए पर्याप्त धन जुटाने में मदद करें।

अब खबर आई है कि सलमान खान ने एक बार फिर दरियादिली का उदाहरण पेश करते हुए फराज की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
जी हां एक्ट्रेस और डांसर कश्मीरा शाह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि सलमान खान ने फराज के मेडिकल बिल का भुगतान कर दिया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद एक बार फिर सलमान खान की तारीफों के पुल बंध रहे हैं।

एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में फराज खान की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा था कि प्लीज जितना हो सके शेयर कीजिए और कॉन्ट्रिब्यूट कीजिए। मैं भी कर रही हूं। बहुत आभारी रहूंगी अगर आप में से भी कोई कर सके तो।

बता दें कि फराज खान गुजरे जमाने के कैरेक्टर आर्टिस्ट यूसुफ खान (‘अमर अकबर एंथोनी’ फेम जेबिसको) के बेटे हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी स्टारर ‘मेहंदी’ (1998) में लीड रोल किया था। इसके अलावा, उन्होंने ‘फरेब’ (1996), ‘पृथ्वी’ (1997) और ‘दिल ने फिर याद किया’ (2001) जैसी फिल्मों में काम किया है।

Exit mobile version