Site icon Samagra Bharat News website

नवरात्रि 2020 में कलश स्थापना के सबसे अच्छे मुहूर्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर।

जगत जननी मां शिव की अर्द्धांगिनी, कष्टों को दूर करने वाली मां को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए उनकी हम पर कृपा बनी रहे ऐसी मनोकामना करते हुए मैं घट स्थापना कर रहा हूं। मैं मन से, वाणी से, वाचा से, कर्म से मां आपकी नौ दिन सेवा-पूजा करूंगा।

ऐसी मन में प्रार्थना करें व इन सबसे शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करें।

17 अक्टूबर 2020 के चौघड़िया अनुसार मुहूर्त :

शुभ चौघड़िया- सुबह 07.52 से 09.19 तक, रात्रि 09.05 से 10.39 तक

लाभ चौघड़िया- दोपहर 01.39 से 03.05 तक, 05.58 से 07.32 तक।

अमृत चौघड़िया- 03.05 से 04.32 तक।

देर रात सिद्धि के लिए चौघड़िया- 10.39 से 12.12 तक।

लग्नानुसार शुभ मुहूर्त :

मेष लग्न- शाम 06.03 से 07.44 तक।

वृषभ लग्न- 07.44 से 09.43 तक।

कन्या लग्न- प्रात: 04.28 से 06.25 तक।

तुला लग्न- 06.25 से 08.49 तक।

धनु लग्न- 11.05 से दोपहर 01.09 तक।

कुंभ लग्न- 02.57 से 04.31 तक।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.49 से दोपहर 12.35 तक।

Exit mobile version