Site icon Samagra Bharat News website

नवरात्री में प्रयोग होने वाले जौ के फायदों से अनजान है तो जरूर पढ़े यह खबर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,15 अक्टूबर।

वैसे तो नवरात्री में बोए जाने वाले जौ का धार्मिक कारण सुख और समृद्धि है लेकिन इसका इस्तेमाल सेहत के लिए भी फायदेमंद है आइए जानते है इसके फायदे –
1.जौ का सेवन करने से पथरी के मरीजों को काफी फायदा पहुंचता है। पानी में जौ को उबालें और फिर इस पानी को ठंडा होने के बाद रोजाना पथरी के मरीज को एक गिलास दें। इस पानी का नियमित रूप से सेवन करने से पेट की पथरी की समस्या दूर हो सकती है।
2. जौ का सेवन किडनी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। किडनी को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आप जौ का सेवन कर सकते हैं।
3. जौ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जौ में विटामिंस काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जौ में बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

Exit mobile version