Samagra Bharat News website

16 गर्लफ्रेंड्स रखने वाला इस व्यक्ति ने BMW और मर्सिडीज जैसी 50 कारें चुराईं और अब आया पुलिस की गिरफ्त में

FILE PHOTO: Brandon Parrum, general manager of CarMax's Des Moines store, walks past some of the many vehicles that customers can arrange to buy online and collect at the store using "contactless" curbside pickup, a service the U.S. used car retailer launched during the coronavirus disease (COVID-19) pandemic, in De Moines, Iowa, U.S. July 29, 2020. REUTERS/Nick Carey/File Photo

समग्र समाचार सेवा
फरीदाबाद, 15 अक्टूबर।
अभी तक आप सबने हालात से मजबूर होकर चोरी करने की बातें सुनी होंगी लेकिन दुनिया में ऐसे भी लोग है जो मात्र अपने महंगे ऐसोआराम के लिए भी चोरी करते है। जी हां आज आपको ऐसे ही व्यक्ति से रूबरू करा रहे है जो अपने और अपनी 16 गर्लफैंड की महंगे फरमाइशो के लिए चोरी करता है।
हरियाणा पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी 16 गर्लफ्रेंड्स हैं। लग्‍जरी वाहनों को चुराने का यह आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरा करने के लिए महंगी कारें चुराता था। देश के अलग-अलग राज्यों से BMW, मर्सिडीज जैसी 50 से अधिक महंगी कारें चोरी करने वाला यह शातिर चोर हिसार निवासी निकला। फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। लग्जरी कारों के इस चोर की पहचान जवाहर नगर (हिसार) निवासी रॉबिन उर्फ राहुल उर्फ हेमंत उर्फ जॉनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रॉबिन ने पुलिस को भी हुलिया बदलकर कई बार गुमराह किया। उसने हर बार कार चोरी की वारदात हुलिया बदलकर की है। पकड़े जाने पर वह अपने पते भी अलग-अलग बताता था। पुलिस के अनुसार, उसने हिसार में भी कई महंगी गाड़ि‍यां चुराईं। हिसार में उसने पुलिस को अपने करीब 15 से 20 अलग-अलग पते लिखवा रखे हैं।

पुलिस के अनुसार, रॉबिन अब हिसार में नहीं रहता है। वह बाहरी राज्यों में रह रहा है। आरोपी सिर्फ लग्जरी कारों पर ही हाथ साफ करता था। जानकारी के मुताबिक, उसने हिसार को छोड़कर एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों से लग्जरी गाड़ियां चुराईं। पुलिस का दावा है कि आरोपी की 16 गर्लफ्रेंड हैं। उनके और अपने शौक पूरे करने के लिए वह कारों की चोरी करता था।

आरोपित को करीब एक साल पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से छूटा और फिर से कारें चोरी करने लगा। 31 अगस्त को उसने सेक्टर-28 फरीदाबाद में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्‍यूनर कार चोरी की थी। क्राइम ब्रांच ने यह मामला सुलझा लिया है। गाजियाबाद, जोधपुर से फॉर्च्‍यूनर और गुरुग्राम से जीप चोरी करना भी उसने कबूल किया है। क्राइम ब्रांच ने वहां की पुलिस को सूचित कर दिया है।

Exit mobile version