Site icon Samagra Bharat News website

देश के विरोध में बोलने वालों की हमदर्द है कांग्रेस: भाजपा सांसद

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,17अक्टूबर।

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर की वकालत करने वाले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर उस्मानी को बिहार के दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से टिकट देकर कांग्रेस चौतरफा घिर गई है। बिहार में कांग्रेस के कुछ नेता विरोध कर रहे हैं तो भाजपा ने भी इस मुद्दे को तूल देने की कोशिश की है।
भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि मशकूर उस्मानी ने एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर वकालत की थी। तस्वीर उतारने की बात आई तो छात्र नेता ने देश विरोधी नारे लगाए। अलीगढ़ का माहौल खराब करने की कोशिश की। इसके बाद भी कांग्रेस टिकट दे रही है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस जिन्ना की मानसिकता से अभी तक निकल नहीं पाई है। कांग्रेस ने मशकूर को टिकट देकर साबित कर दिया है कि वह देश के खिलाफ बोलने वालों की हमदर्द है और उन्हें बढ़ावा देती रहेगी, मगर देश की जनता जाग चुकी है और ऐसे लोगों को सबक सिखाना जानती है।

 

 

Exit mobile version