Site icon Samagra Bharat News website

महाअक्षय चक्रवर्ती पर लगा रेप और गर्भपात करवाने का आरोप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर।

बालीवुड के​ दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर रेप करने और अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज किया गया है। महाक्षय और उनकी पत्नी और उनकी मां योगिता बाली के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने केस दर्ज करवाया है।

यह जानकारी देते हुए ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने बताया कि महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर दिल्ली की अदालत के एक आदेश के बाद मुंबई में दर्ज की गई है। मॉडल ने 2018 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पहले अदालत ने इस मामले को दिल्ली में दर्ज करने को कहा, फिर अंतिम फैसले में इसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला ने महाक्षय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाक्षय ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Exit mobile version