Site icon Samagra Bharat News website

वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या को इन नुस्खों से करें दूर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर।

महिलाएं अपने अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग करवाना पसंद करती हैं। वैक्सिंग के दौरान थोड़ी तकलीफ और दर्द होता हैं जो कुछ समय के लिए होता हैं। लेकिन कई बार लोगों को वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या सामने आती हैं जो लंबे समय तक परेशान करती हैं। इनको घरेलु नुस्खों से दूर किया जा सकता है।

– वैक्सिंग के बाद स्किन पर खुजली या नाखूनों से नहीं खुरचना चाहिए। अगर आपको ज्यादा ही खुजली हो रही है तो स्किन को किसी मुलायम कपड़े की मदद से हल्के से रगड़ सकते हैं।

-हाथों, पैरों, छाती और बिकनी वैक्स के बाद एलोवेरा का इस्तेमाल कर सूजन और जलन को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालें और एक बॉक्स में बंद कर लें। वैक्सिंग के बाद इस जेल को स्किन पर लगाएं और मालिश कीजिए। जेल को स्किन पर पूरी रात लगा रहने दीजिए और सुबह पानी सो धो लीजिए। इस प्रक्रिया के जरिए आप दानों और जलन से छुटकारा पा सकते हैं।

– वैक्सिंग के बाद दानों और जलन से बचने के लिए घर पर चीनी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए हाफ कप जैतून के तेल या नारियल तेल के साथ हाफ कप चीनी को मिलाएं। इस मिश्रण को स्किन पर लगाएं और धीरे-धीरे स्क्रब करें।

– वैक्सिंग के बाद दानों से बचने के लिए नींबू का रस, नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल लगाना चाहिए। वहीं, अगर आपको खुजली भी होती है तो इसके लिए आप बेबी पाउडर भी लगा सकते हैं।

Exit mobile version