Site icon Samagra Bharat News website

मार थोमा समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख का निधन!

समग्र समाचार सेवा
पथानमथिट्टा, 18अक्टूबर।
मार थोमा ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का रविवार तड़के थिरुवल्ला (पथानमथिट्टा) जिले में निधन हो गया है।

वह 90 वर्ष के थे और साल 2007 से मार थोमा ईसाई समुदाय के प्रमुख थे। उनका जन्म 27 जून 1931 को हुआ था। उम्रदराज संबंधित बीमारी की वजह से वह एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां आज तड़के सुबह करीब 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष जून के प्रारंभ में जोसेफ मारथोमा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर समारोहों का श्रीगणेश किया था।

मार थोमा ईसाई समुदाय के बड़ु सारे संख्या में अनुयायी हैं और जोसेफ मार थोमा की पहचान दूरदृष्टि और करुणा के साथ मानवता की भलाई के लिए सदैव खड़े रहने के तौर पर थी। मार थोमा सीरियन चर्च केरल में स्थित एक सुधारित प्राच्य सीरियाई चर्च है।

जोसेफ मार थोमा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।

Exit mobile version