Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल ने की अपील- मानसिक औऱ आध्यात्मिक शान्ति के लिए जरूर जाए आनन्द वन

समग्र समाचार सेवा
देहरादून,18अक्टूबर।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को झाझरा, देहरादून स्थित उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट, आनन्द वन का भ्रमण किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट देखने अवश्य आए।
बता दें कि यहां राज्यपाल ने मुख्य वन संरक्षक श्री जयराज को निर्देश दिए कि वे राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को इस सिटी फॉरेस्ट का भ्रमण के लिये निमंत्रित दे और उनके लिये रात्रि प्रवास की भी व्यवस्था की जाय।

उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को वनों, वन्य प्राणियों तथा प्रकृति के प्रति रूचि तथा जागरूकता बढ़ेगी। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि लॉकडाउन अवधि के पश्चात लोग मानसिक शान्ति तथा आध्यात्मिक सुकून हेतु उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट (आनन्द वन) के भ्रमण पर आ सकते हैं।
देहरादून शहर के मध्य यह सुन्दर तथा सुरम्य वन पर्यटन तथा मनोरजंन हेतु उपयुक्त स्थान है। आशा है कि देहरादून में आने वाले पर्यटक यहाँ अवश्य आयेंगे।
इसके साथ ही भ्रमण के दौरान राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने सिटी फॉरेस्ट में वृक्षारोपण किया तथा परिसर में स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version