Site icon Samagra Bharat News website

लकवाग्रस्त ‘हाथ’ का साथ और ‘लालटेन’की रोशनी की जरुरत नहीं बिहार को -संजय जायसवाल

समग्र समाचार सेवा
पटना,18 अक्टूबर।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता को न ‘हाथ’ का साथ चाहिए, न ‘लालटेन’ की रोशनी। ‘हाथ’ बेकाम हो गया है और अब गली- गली में एलईडी बल्ब की रोशनी है। बिहार अब लालटेन एक को काफी पीछे छोड़ चुका। बिहार को लकवाग्रस्त ‘हाथ’ नहीं, मजबूत सरकार का साथ चाहिए, जो राज्य के विकास को निरंतर गति प्रदान करें।

डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि बिहार में अभी डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार मतलब विकास की डबल स्पीड। बिहार की जनता दोगुनी गति से बिहार का विकास चाहती है। इसलिए इस बार फिर एनडीए को ही बिहार की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार के लोग 15 साल पहले का बिहार देख चुके हैं इसलिए बिहार को फिर अपराध,अपहरण और रंगदारी के दलदल में धकेलना नहीं चाहेंगे। बिहार पीछे नहीं लौटने वाला। यह निरंतर आगे बढ़ेगा बिहार की तरक्की के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है यह बिहार के लोग अच्छी तरह जानते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को तो जनता के बीच जाना भी मुश्किल हो रहा, क्योंकि जो पिछले 5 वर्ष सिर्फ लफ्फाजी में गुजार चुके, क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया वे किस मुंह से फिर वोट मांगेंगे। विपक्षी दलों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। विपक्षी दलों के नेता जनता के आक्रोश का सामना नहीं कर पा रहे।

Exit mobile version