Site icon Samagra Bharat News website

ठुड्डी के अनचाहे बालों ऐसे पाएं छुटकारा!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18अक्टूबर।

चेहरे के अनचाहे बाल महिलाओं के लिए हमेशा समस्या का कारण बनते हैं जो कि उनकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। यही अनचाहे बाल उनकी ठुड्डी अर्थात चिन पर भी आते हैं जिससे मुक्ति पाने के लिए वे रेजर या वैक्‍स का इस्‍तेमाल करते हुए नजर आती हैं जो उनकी त्वचा के लिए सही नहीं हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं ऐसे नुस्खों को अजमाने की जो इस समस्या को दूर करें वो भी बिना किसी नुकसान के। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं जो बिना किसी साइड इफेक्‍ट के मिनटों में ठुड्डी के अनचाहे बालों से आजादी दिलाएंगे।

एग वाइट प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बहुत चिपचिपा होता है जिसके कारण यह अनचाहे ठुड्डी के बालों को हटाने के लिए एक प्राकृतिक मोम और एड्स की तरह काम करता है।

आवश्यक सामग्री
– 1 अंडे का सफेद भाग
– 1/2 बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च
– 1 बड़ा चम्मच पाउडर चीनी

आजमाने का तरीका
– एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाएं और तब तक मिलाते रहें, जब तक कि आपको एक महीन पेस्‍ट न मिल जाए।
– प्रभावित क्षेत्र पर पेस्ट लगाकर इसे पूरी तरह सूखने दें।
– फिर अपनी उंगलियों से पेस्‍ट को रगड़कर साफ करें।
– इसे हफ्ते में 2-3 बार करें।

Exit mobile version