Site icon Samagra Bharat News website

कोर्ट में पेशी के बाद धीरेंद्र प्रताप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया जेल

समग्र समाचार सेवा
बलिया, 19अक्टूबर।
बलिया के दुर्जनपुर गांव के हत्याकांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार को जेल भेजा गया है। धीरेंद्र को सोमवार सुबह पुलिस ने सीजेएम न्यायालय में पेश किया। जहां पर सुनवाई के बाद जेल भेजा गया है। बता दें कि धीरेंद्र को रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश एसटीएफ से गिरफ्तार किया था।
कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायिक हिरासत के बाद पुलिस उसे रिमांड पर ले सकती है। धीरेंद्र प्रताप सिंह को बलिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि अब आरोपित का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

बता दें कि रविवार को लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने धीरेंद्र प्रताप को गिरफ्तार किया और रात में बलिया पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत आठ व 25 अज्ञात पर मुकदमा किया है। डीआइजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सभी आरोपितों पर गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई करने का निर्देश है।

Exit mobile version