Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल का बड़ा फैसला,अब कांग्रेस के विधायकों को पार्टी में नहीं करेंगे शामिल

समग्र समाचार सेवा
करजन,19अक्टूबर।
गुजरात में 8 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस जोर-शोर से तैयारी कर रही है। बता दें कि गुजरात में भी आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां पर सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच है। इसी कड़ी में गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बड़ी घोषणा की है अब कांग्रेस के किसी भी विधायक को बीजेपी में शामिल नहीं किया जाएगा।

करजन विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे सीआर पाटिल ने विपक्ष के नेता परेश धनानी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि परेश धनानी ने जो आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह निराधार है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नेताओं की खरीद-बिक्री नहीं होती है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि धननाी को ट्वीट करने के अलावा कोई काम नहीं है।
बता दें कि इससे पहले परेश धनानी ने बीजेपी पर विधायकों और नेताओं की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया था। वहीं, सीआर पाटिल ने कहा कि अब किसी भी कांग्रेस विधायक को बीजेपी में जगह नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस विधायकों को बीजेपी में स्थान दिया गया है और चुनाव लड़ाया जा रहा है, वह मेरे अध्यक्ष बनने से पहले ही आए थे। जिसे पूरा करना फर्ज है।

Exit mobile version