Site icon Samagra Bharat News website

रहस्य और रोमांच के साथ लॉन्च हुई आफताब की Poison 2

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अक्टूबर।
आफताब शिवदसानी की Poison 2 के आज लांच हुई। उन्होंने इस वेब सीरीज में आदित्य सिंह का किरदार बहुत ही अच्छे से निभाया है।

ZEE5 के प्लेटफॉर्म पर दिखने वाली Poison भी एक ऐसी ही वेब सीरीज है। इसके पहले सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। कहानी के साथ-साथ सीरीज में फ्रेडी दारुवाला, तनुज विरवानी, रिया सेन और अरबाज खान की परफॉर्मेंस दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब ZEE5 ने इसके दूसरे सीजन Poison 2 को भी लॉन्च कर दिया है। इसमें पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा रहस्य और रोमांच है।

रहस्य और रोमांच से भरी कहानियों की खासियत होती है कि इसमें पता ही नहीं चलता कि साजिश रचने वाला कौन है। Poison 2 में प्यार और रोमांस के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ की जाने वाली साजिशों को अच्छे से दिखाया गया है, जो आपके अंदर रोमांच पैदा करेंगे और उत्सुकता को बढ़ाएंगे।

Exit mobile version