Site icon Samagra Bharat News website

विवादित बयान पर कमलनाथ ने माफी मांगने से किया इनकार

New Delhi, May 7 (ANI): Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath addresses a press conferance at his residence in Bhopal on Tuesday. (ANI Photo)

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 19 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ‘आइटम’ वाले बयान पर सफाई दी है और कहा है कि हां, मैंने आइटम कहा है, क्योंकि यह असम्मानजनक शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक सभा और विधान सभा में कार्यसूची को आइटम नंबर लिखा जाता है।

विवाद के बाद कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी आप कह रहे हैं कमलनाथ ने आइटम कहा। हां मैंने आइटम कहा है, क्योंकि यह कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है, मैं भी आइटम हूं आप भी आइटम है और इस अर्थ में हम सभी आइटम है। लोक सभा और विधान सभा में कार्यसूची को आइटम नंबर लिखा जाता है, क्या यह असम्मानजनक है? सामने आइए और मुकाबला कीजिए। सहानुभूति और दया बटोरने की कोशिश वही लोग करते हैं, जिन्होंने जनता को धोखा दिया हो।

Exit mobile version