Site icon Samagra Bharat News website

सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो चिराग पासवान का भी साथ ले सकते हैं- तेजस्वी यादव

समग्र समाचार सेवा
पटना,19 अक्तूबर।
बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा अपने दम पर 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चिराग का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाना है। चिराग ने साफ-साफ कहा कि यदि नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बने तब लोजपा राजग में नहीं विपक्ष में बैठेगी।

राजद के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने जमुई की सभा में कहा, “सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो चिराग पासवान का भी साथ ले सकते हैं।

तेजस्वी यादव के बयान के बाद लोजपा उम्मीदवारों को लेकर भ्रम की स्थिति बढ़ती जा रही है। लोजपा और राजद की राहें अलग जरूर हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। दोनों के राजनीतिक दुश्मन नीतीश कुमार हैं। तेजस्वी भी नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं और चिराग पासवान की मंशा भी यही है।

Exit mobile version