Site icon Samagra Bharat News website

आईपीएल 2020 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीम आमने-सामने

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,19अक्टूबर।
आईपीएल 2020 में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ है, बतौर कप्तान स्टीव स्मिथ और एमएस धोनी आमने सामने होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में फीका रहा है, दोनों टीमें आईपीएल अंक तालिका में सातवे और आठवे नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स रॉयल्स 6 अंकों के साथ सबसे नीचे और सीएसके टीम भी इतने अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये ऐतिहासिक मुकाबला है, क्योंकि ये धोनी का 200वां आईपीएल मैच है। एमएस धोनी पहले ऐसे प्लेयर बन जाएंगे, जिन्होंने आईपीएल में 200 मैच खेले हों। वहीं सीएसके टीम चोटिल ड्वेन ब्रावो की जगह इमरान ताहिर को टीम में शामिल कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11 (संभावित) – एमएस धोनी, अम्बाती रायडू, शेन वाटसन, फाफ डुप्लेसिस, रविंद्र जडेजा, सैम करन, जगदीसन, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

Rajasthan Royals Playing 11 (संभावित) – बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, रोबिन उत्थपा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी

Exit mobile version