Site icon Samagra Bharat News website

दीपावली के पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष

समग्र समाचार सेवा

भोपाल,20अक्टूबर।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ऐलान किया कि राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा। दिवाली पर एरियर की 25% राशि कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगी।

शिवराज सिं​​ह चौहान ने कहा कि मेरे कर्मचारी भाई-बहनों, आपको बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने COVID19 की चुनौती से लड़ने में आपने हरसंभव सहयोग दिया। अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही थी और इसलिए सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त हम नहीं दे पाए थे; लेकिन अब हमने इसे देने का फैसला किया है। दीपावली से पहले सातवें वेतन आयोग की तीसरी किश्त की 25 प्रतिशत राशि कर्मचारियों के खाते में डाल दी जायेगी। इसी वित्तीय वर्ष में हम पूरे एरियर का भुगतान अपने कर्मचारी भाई-बहनों को कर देंगे।

Exit mobile version