Site icon Samagra Bharat News website

किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार है बटलर

समग्र समाचार सेवा
अबु धाबी,20 अक्टूबर।  
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि वह टीम के लिए किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। बटलर चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में दरअसल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये थे और उन्होंने आक्रामक तेवरों के साथ खेलते हुए मात्र 48 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाकर नाबाद 70 रन ठोके और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद बटलर ने कहा, “मुकाबला जीतने पर खुश हूं। मैंने आक्रामक रूप से बल्लेबाजी करने की कोशिश की। पिछले कुछ मुकाबलों में मैंने ख़ास रन नहीं बनाये थे और इसलिए मैंने अलग तरह से बल्लेबाजी करने का प्रयास किया था और उसका लाभ मिला। आपको अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए और जब स्कोरबॉर्ड पर रन अधिक नहीं हो तो आप खुल कर खेल सकते हो और बाद में बड़े शॉट्स लगा सकते हो।” टीम में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर उन्होंने कहा कि वह टीम के लिए किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं और अब यह उनकी नई जिम्मेदार हैं।

Exit mobile version