Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा के रोहतक जिले में गर्भवती महिला का शव बरामद, सिर पर थे चोट के निशान

समग्र समाचार सेवा
रोहतक,20 अक्टूबर।
हरियाणा के रोहतक जिले में आइएमटी थानांतर्गत खरावड़-सांपला मार्ग पर वैष्णो ढाबे के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में रविवार देर रात गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया जिसके सिर में चोट का निशान है।

पुलिस ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि राहगीरों ने महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र करीब 25 है। उसके गले में मंगलसूत्र है और लाल रंग का सूट पहना हुआ है। सिर पर चोट का निशान है जिससे लगता है कि उसके सिर पर चोट मारकर उसकी हत्या की गई है। महिला के गर्भवती होने का संदेह है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा वह महिला की शिनाख्त करने के अलावा मामले की आगे जांच कर रही है।

Exit mobile version