Site icon Samagra Bharat News website

नेहा कक्कर ने की सगाई, सेरेमनी में ढोल पर थिरकती नजर आई सिंगर

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,20 अक्टूबर।
सोशल मीडिया पर चल रही शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने खुद ही रोहनप्रीत सिंह के साथ हुई रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रोहनप्रीत ने भी मौचिंग शेरवानी पहनी हुई है। यह जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे है।

जानकारी के मुताबिक नेहा 24 अक्टूबर को अपने रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अपने इस रोका सेरेमनी के वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत ढोल-नगाड़ों के बीच नाचते और साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा, ‘नेहू दा व्याह वीडियो कल रिलीज होगी। तब तक मेरे फैंस के लिए एक छोटा सा तोहफा। ये है हमारे रोके की सेरेमनी का वीडियो क्लिप। मैं रोहनप्रीत सिंह और उनके परुवार से प्यार करती हूं। थैंक्यू मिसेज एंड मिस्टर कक्कड़ यानी मम्मी पापा। बेस्ट इवेंट के लिए थैंक्यू।’

बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है जिसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे। मालूम हो कि रोहनप्रीत सिंह उम्र में नेहा से 6 साल छोटे हैं।

Exit mobile version