Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा

समग्र समाचार सेवा
हापुड़,21 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का खुलासा किया साथ ही 2 शातिर बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए बदमाशों से अवैध हथियारों का जखीरा भी बरामद कर लिया है। सिंभावली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और 20 अवैध तमंचे 315 बोर, 6 अधबने तमंचे व 10 कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए है ।

जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के सिम्भावली थाना पुलिस को सूचना मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र बनाने के कारखाने पर छापा मारा गया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, तो वही 20 अवैध तमंचे 315 बोर , 6 अधबने तमंचे व 10 कारतूस साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिम्भावली में शस्त्र बनाने का काम करते थे। यह लोग 2 से 10 हज़ार तक तमंचे की बिक्री करते है।

Exit mobile version