Site icon Samagra Bharat News website

अब फेसबुक ला रहा है ये खास फिचर्स, पड़ोसियों की मिलेगी बेहतर जानकारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,22 अक्टूबर।
दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक द्वारा एक नए फीचर पर काम किया जा रहा है, जिसके जरिए यूजर्स को अपने पड़ोसियों के बारे में और भी बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलेगी। कंपनी फिलहाल इसकी टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर को Neighborhoods के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। फेसबुक इस फीचर के जरिए मार्केट लीडर नेक्स्टडोर को पीछे छोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है, जबकि, नेक्सटडोर आने वाले दिनों में आईपीओ लाने की तैयारी में है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने पड़ोसियों के बारे में और भी बेहतर तरीके से जान पाएंगे

सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें बताया गया है कि अभी फेसबुक का नया फीचर टेस्टिंग की शुरुआती स्टेज में है। इस पोस्ट में जो स्क्रीनशॉट दिख रहा है उस प्रोडक्ट को Neighborhoods कहा जा रहा है। इसमें यूजर्स अपना पता भरकर एक यूनिक प्रोफाइल बना सकते हैं। इस पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सच है कि फेसबुक द्वारा कनाडा के Calgary मार्केट में नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है।

बता दें कि फेसबुक से पहले नेक्स्टडोर 2008 में ही ये फीचर लेकर आ चुका है। कंपनी ने करीब 470 मिलियन डॉलर की फंडिंग भी जुटाई थी। इस फीचर में हर एक नेबरहुड्स खुद के मिनी सोशल नेटवर्क के रूप में काम करते हैं। लोग इससे पड़ोस में हो रही घटनाओं को भी पोस्ट करते हैं, जिसमें क्राइम जैसी घटनाएं भी शामिल हैं।

Exit mobile version