Site icon Samagra Bharat News website

गौहर खान ने इस्माइल दरबार के बेटे के साथ शादी की अफवाहों का किया खंडन

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,22 अक्टूबर।

अभिनेत्री गौहर खान ने उन खबरों को साफ इन्कार किया जिसमें कहा गया है कि वह नवंबर में अपने कथित प्रेमी जैद दरबार से शादी कर सकती हैं।

बता दें कि जैद, बॉलीवुड संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं और एक कोरियोग्राफर हैं। गौहर द्वारा इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो की श्रृंखला पोस्ट किए जाने के बाद से ही इन अफवाहों का दौर चल पड़ा है। इन पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों करीबी रिलेशनशिप में हैं।
फिलहाल गौहर ने एक इन्टरव्यू में इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ अफवाहें हैं। अगर कुछ होगा तो मैं खुद आपको इस बारे में बता दूंगी।”

बता दे कि दोनों को नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा के गाने ‘डायमंड दा छल्ला’ पर डांस करते देखा गया है। क्लिप के आखिर में जैद अपने घुटनों पर आते हैं फिर गौहर की उंगली में अंगूठी जाती हुई नजर आती है। इसके बाद से ही ये खबरे आ रही थी कि दोनो शादी करने वाले है।

गौहर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया था, “ये है गाने का असर है या मन की बात .. ??? जल्दी बताओ…”

Exit mobile version