Site icon Samagra Bharat News website

दिव्यांगों के स्वरोजगार के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन ने बढ़ाए हाथ

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 22 अक्टूबर।

वाराणसी रीजन में दिव्यांगों के स्वरोजगार के लिए पहला दिव्यांग स्टाल खुला। जिसका जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा ने इसका उद्घाटन
किया। देश में दिव्यांगों के स्वरोजगार व आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है जिसके तहत आज वाराणसी के चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन पर वाराणसी रीजन में पहला दिव्यांग स्टाल खोला गया

बता दें कि वाराणसी के कुलदीप कुमार को इसके स्टार संचालन करने की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहयोग से प्रदेश के दिव्यांग जनों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए व आत्मनिर्भर बनाने के लिए बस स्टेशनों पर दिव्यांग स्टाल देकर रोजगार के पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम श्री एस के राय और जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश मिश्रा मौजूद रहे।

Exit mobile version