Site icon Samagra Bharat News website

नाइजीरिया में 20 लोगों की गोली मारकर हत्या

समग्र समाचार सेवा
अबूजा,22 अक्टूबर।
नाइजीरिया में जम्फरा प्रांत में बंदूकधारियों के एक समूह ने 20 ग्रामीणों की गोलीमार हत्या कर दी है। राज्य पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को बंदूकधारियों की खबर देने को लेकर तुंगर काना गांव में ग्रामीणों पर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह ग्रामीणों की जानकारी से सुरक्षा बलों के जवानों ने कई बंदूकधारियों को ढेर कर दिया था। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों ने उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के चलते ग्रामीणों को निशाना बनाया है। सुरक्षाबलों ने बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरु कर दिया है।

Exit mobile version