Site icon Samagra Bharat News website

रेप के बाद बच्ची की हत्या का मामला भड़का, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा आयोग ने एसएसपी से 3 दिन में मांगी रिपोर्ट-लोगों ने तोड़े अस्पताल के शीशे

समग्र समाचार सेवा
होशियारपुर, 23 अक्टूबर।
होशियारपुर जिले के टांडा के गांव जलालपुर में 6 साल की बच्ची की हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। इस जघन्य घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल सुरक्षा आयोग ने इस मामले की एसएसपी होशियारपुर को जांच करने एवं तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। इस वारदात में बच्ची की हत्या के बाद उसकी लाश को आरोपियों ने अधजली हालत में बोरी से छिपा दिया था। इस मामले गिरफ्तार किए गए आरोपी व उसके दादा को आज टांडा उड़मुड़ के अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए जाने पर भड़के लोगों ने अस्पताल का घेराव कर लिया और मांग की कि आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाए ताकि वे खुद इन्हें सजा दे सकें। बताया जाता है कि लोगों का गुस्सा चरम पर है और उन्हें कम्युनिटी सेंटर की खिड़कियों व दरवाजों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि स्थिति को बेकाबू होने से बचाने के लिए पुलिस चाैकसी बरत रही है।

उल्लेखनीय है कि 21 अक्तूबर को 6 साल की बच्ची की कथित रेप के बाद हत्या करके उसकी अधजली लाश हवेली में छिपाकर रख दी गई थी। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि मामले की सही जांच को यकीनी बनाया जाए और चालान जल्द अदालत में पेश किया जाए ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिल सके। इस मामले में आरोपियों गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, रेप के आरोपों और भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी, जो उसी गांव में रह रहा था। पीड़िता के पिता के अनुसार गुरप्रीत कथित तौर पर उनकी लड़की को अपने घर ले गया जहां उसने कथित तौर पर उससे रेप किया।

Exit mobile version