Site icon Samagra Bharat News website

अब घर बैठे पाएं पॉकेट आधार कार्ड, ऐसे करें ऑर्डर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,23 अक्टूबर।
आपको चाहे अपने घर के काम करने हों या फिर कोई सरकारी काम सभी जगह आधार का इस्तेमाल होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने अब एटीएम की तरह दिखने वाला Aadhaar PVC Card जारी किया है। इस वाले आधार को आप सिर्फ 50 रुपए में बनवा सकते हैं।यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से आपकी पॉकेट में आ जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं-

PVC कार्ड पर आधार प्रिंट कराने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर-
1. नया आधार पीवीसी कार्ड के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं.
2. यहां ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आपको आधार का 12 डिजिट का नंबर या 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी या 28 डिजिट का आधार एनरोलमेंट आईडी (EID) डालें.
4. अब आप सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरें और ओटीपी के लिए ​Send OTP पर क्लिक करें.
5. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल आया ओटीपी एंटर करें.
6. अब आपको आधार पीवीसी कार्ड का एक प्रीव्यू शो होगा.
7. इसेक बाद आप नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें.
8. इसके बाद आप पेमेंट पेज पर चले जाएंगे, यहांआपको यहां 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी.
9. पेमेंट पूरा करने के बाद आपके आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जाएगा.

5 दिन के अंदर आ जाएगा आपका आधार
पूरा प्रोसेस कर लेंने के बाद UIDAI 5 दिन के अंदर आपके आधार को प्रिंट करा के भारतीय डाक विभाग को दे देगा। इसके बाद डाक विभाग के जरिए ये कार्ड आपके घर तक आ जाएगा।

Exit mobile version