Site icon Samagra Bharat News website

नीतीश राणा-सुनील नारायण के अर्धशतक के दम पर कोलकाता ने दिल्ली को दिया 195 रन का लक्ष्य

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24 अक्टूबर।
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के 42वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. 14 अंक लेकर अंकतालिका में दिल्ली दूसरे नंबर पर काबिज है।

दिल्ली की तरफ से शिखर धवन बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले दोनों मैच में शतक जमाए हैं लेकिन बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर केकेआर टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इस मैच में उतरेगी. इस मैच में केकेआर की टीम 84 रन ही बना पाई थी। केकेआर के अभी 10 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।

कोलकाता नाइटराइडर्स –
दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटि, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुबमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, टीम सेइफर्ट.

दिल्ली कैपिटल्स-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमेयर, कगीसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लमिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नार्जे, एलेक्स कैरी, अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, प्रवीण दुबे.

Exit mobile version