Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान के एक और मंदिर में कट्टरपंथियों ने मां दुर्गा की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान

समग्र समाचार सेवा
इस्लामाबाद,25अक्टूबर।
पाकिस्तान में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हो रहे हमले दिन प्रतिदिन बढ़ते रहे हैं। ताजा मामले सिंध प्रांत से आया है। जानकारी के अनुसार यहां के थारपारकर जिले में स्थित नागारपारकर में धार्मिक अतिवादियों ने दुर्गा माता की मूर्ति को खंडित कर दिया है। इतना ही नहीं, इन हमलावरों ने मंदिर को भी जमकर नुकसान पहुंचाया। इससे पहले सिंध के ही बादिन में 10 अक्टूबर को कट्टरपंथियों ने एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी।

इस मामले में मंदिर के पुजारी ने बताया कि आधी रात को कुछ अज्ञात लोग मंदिर परिसर में घुसे। जिसके बाद उन्होंने दरवाजे को बंद कर मूर्ति को तोड़ दिया। उन्होंने जाते-जाते मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया। अभी तक हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

आपको बता दें कि पहले भी पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार होते रहे हैं। मंदिर के पास रहने वाले हिंदू समुदाय ने इस घटना पर गुस्से का इजहार करते हुए जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हिंदू समुदाय ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और सरकार को दोषियों को पकड़ना चाहिए। दूसरे अन्य मामलों की तरह इस मामले की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version