Site icon Samagra Bharat News website

लुधियाना की एडी डाइंग फैक्ट्री में बॉयलर फटने से विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर जख्मी

समग्र समाचार सेवा
लुधियाना,25अक्टूबर।
विजयादशमी के दिन लुधियाना में एक बड़े धमाके की खबर आ रही है। ताजपुर रोड पर गीता कालोनी में स्थित एडी डाइंग में बॉयलर फटने के कारण बड़ा धमाका हुआ, जिसने आसपास की इमारतें तक कांप उठी। जानकारी के अनुसार भयानक विस्फोट होने से 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

डाइंग में काम करने वाले एक श्रमिक ने बताया कि डाइंग कपड़ा रंगाई का काम रात दिन चल रहा है और रविवार सुबह करीब 4:45 बजे रंगाई करने वाले टंकी ब्लास्ट हो जाने के कारण वहां काम कर रहे 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि 2 से 3 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है।

स्थानीय गीता कॉलोनी में आज सुबह भट्ठी के फटने से दो वर्कर घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गीता कॉलोनी स्थित एडी डाइंग में हुए हादसे के बाद रंगाई मिल की छत भी गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ड्राइंग में इतना भयानक विस्फोट हुआ कि रंगाई करने वाला टैंक के परखच्चे उड़ गए और आसपास के फैक्ट्रियों और घरों पर जाकर गिरा। डाइंग टैंक का विस्फोट इतना भयानक हुआ कि आसपास के इलाके में रहने वाले लोग दहशत में हैं फिलहाल सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस धमाके के कारण करोड़ों रुपए का नुक्सान होने का अंदेशा ज़ाहिर किया जा रहा है। सूचना मिलते ही ताजपुर चौकी पुलिस और थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई होगी।

Exit mobile version