Site icon Samagra Bharat News website

हर्षवर्धन राणे हुए कोरोना संक्रमित, आईसीयू में होना पड़ा था भर्ती

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर।

अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके है। इतना ही नहीं उन्हें आईसीयू तक में भर्ती होने पड़ा है। जानकारी के अनुसार दो हफ्ते पहले हर्षवर्धन राणे को काफी तेज सिर दर्द और बुखार हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद के कोविड-19 (Covid-19) की जांच करवाने का फैसला किया, जिसमें हर्षवर्धन राणे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। साथ ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक हर्षवर्धन राण को चार दिनों तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैं चार दिनों तक आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। मैं आपको बताऊं, मैं अभी बहुत कमजोर महसूस कर रहा हूं। इस परेशानी की शुरुआत एक दिन बहुत ज्यादा सिर दर्द से हुई। इसके बाद मुझे हल्का बुखार आया।’

Exit mobile version