Site icon Samagra Bharat News website

कई महीनों बाद कोरोना से देश में हुई 500 से कम मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 79 लाख के पार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर।
देश में कोरोना का कहर कम होता दिख रहा है. भारत में कोरोना वायरस से हालांकि 79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं, अब तक 1 लाख 19 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। इसके साथ-साथ इस जानलेवा बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry Of Health) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 45 हजार 149 नए मामले सामने आए और इस दौरान 480 लोग इस जानलेवा वायरस का शिकार बने हैं।

बता दें लगभग तीन महीने (10 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम मौत) बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब मौत का आंकड़ा 500 से नीचे रहा है. एक दिन पहले यानी शनिवार को 578 लोगों की जान गई थी।

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 79,09,960 पहुंच गया है वहीं, अब तक 1,19,014 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में अभी फिलहाल 6,53,717 एक्टिव मामले हैं वहीं, 71,37,229 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में 59,105 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. बता दें कि पिछले कई दिनों से रोजाना आने वाले नए मामलों की की संख्या, ठीक होने वाले मरीज़ों की तुलना में कम है. इसके चलते एक्टिव केसों में कमी आई है।

Exit mobile version