Site icon Samagra Bharat News website

एक और सुपरस्टार की कोरोना से मौत, 4 दिनों से थे हॉस्पिटल में एडमिट

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद,27अक्टूबर।
गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। वो चार दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनका उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था। उनका 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। उनके निधन से गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

गौरतलब हे कि गुजराती फ़िल्म में महेश-नरेश की जोड़ी काफ़ी जानी जाती थी। नरेश कनोडिया के बड़े भाई महेश कनोडिया गुजराती फ़िल्मों में संगीत और गीतकार थे। महेश कनोडिया की भी दो दिन पहले 83 वर्ष की आयु में बिमारी की वजह से मौत हुई। उसके दो दिन बाद ही नरेश कनोडिया की भी कोरोना के इलाज के दौरान मौत हो गई। गुजरात फ़िल्म इंडस्ट्रीज के लोगों का कहना हे कि दोनों भाई जीवनभर साथ रहे और अब मौत भी उन्हें जुदा नहीं कर पाई। पीएम मोदी ने भी महेश के निधन पर दुख जाहिर किया था।

Exit mobile version