समग्र समाचार सेवा
दक्षिण दिल्ली, 26 अक्टूबर।
भाजपा नेता डाॅ. विजय जौली ने दक्षिणपुरी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘भाजपा सर्वोत्तम पार्टी’’ है।
इस प्रशिक्षण शिविर में आयोजित विशेष सत्र ‘‘हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका’’ पर डाॅ. जौली ने भाजपा मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणपुरी भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार ‘‘अन्नू’’ ने की। संचालन भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष सुनील सूद ने तथा धन्यवाद प्रस्तावना पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदन मोरे ने किया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्राणाहुति, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, डाॅ. मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, एम. वेंकैया नाइडू, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, अमित शाह व जेपी नड्डा की सादगी व मेहनत के संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गतिशीलता व चमत्कारी नेतृत्व ने भारत व भाजपा को वैश्विक पटल पर चिह्नित कर सम्मान व स्वीकारिता दी है।